Bihar Board Result घोषित रिजल्ट में अच्छा मार्क्स लाने वाले 2 लाख 80 हजार छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति।

Bihar Board Result घोषित रिजल्ट में अच्छा मार्क्स लाने वाले 2 लाख 80 हजार छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति।
Bihar Board Result घोषित रिजल्ट में अच्छा मार्क्स लाने वाले 2 लाख 80 हजार छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति।

बिहार बोर्ड से पास मैट्रिक और इंटर के जबरदस्त रिजल्ट आने के बाद इस बार 2 लाख 80 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति देगा। आपको बता दे इसकी घोषणा बिहार बोर्ड (Bihar Board) के अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में ये फैसला लिया गया। जो भी छात्र- छात्रा मैट्रिक और इंटर में 75 फीसदी या उससे मार्क्स लाए हैं तो उन्हें यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। बिहार के 2 लाख 80 हजार छात्र- छात्राओं की सूची मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार को भेज दी गर्इ है मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRDM), भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति में शामिल छात्र- छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए 10 हजार की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसे 3 वर्ष तक दिया जाता है। वहीं स्नातकोत्तर के लिए 20 हजार छात्रवृत्ति दी जाती है।
सूबे की बात करें तो इस छात्रवृत्ति में सबसे ज्यादा पटना के एएन कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हैं। एएन कॉलेज से 191 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इसके बाद कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र- छात्राओं शामिल हैं। बिहार के लगभग 900 से अधिक कॉलेज और 500 के लगभग स्कूल शामिल हैं।

बिहार के 14000 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी यह छात्रवृत्ति

इस छात्रवृत्ति का लाभ बिहार (Bihar) के सभी वर्गों के विद्यार्थियों को दी जायेगी। इनमें विज्ञान (Science), कला (Arts) और वाणिज्य (Commerce) संकाय के विद्यार्थी शामिल होते हैं। छात्रवृत्ति अक्टूबर से मिलनी शुरू होगी। इनमें 14 हजार 203 छात्राएं भी शामिल हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक से स्नातक करने वाले छात्रों को केवल स्नातक तक ही यह छात्रवृत्ति दी जाती है।

हर साल देशभर के 2 लाख 80 हजार छात्र- छात्राओं को होगा इसका लाभ

यह छात्रवृत्ति भारत के सभी राज्यों के बोर्ड के छात्र और छात्राओं को दी जाती है। खास बात ये है कि इनमें नेशनल बोर्ड (National Board) के छात्र- छात्राओं को शामिल नहीं किया जाता है। साथ ही राज्य बोर्ड से प्लस टू करने वाले 82000 हजार छात्र और छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। इनमें 41000 हजार छात्र और 41000 हजार छात्राएं शामिल होती हैं।

No comments:

Post a Comment