बिहार में शिक्षक बहाली के लिए मेरिट लिस्ट इस तरह से तैयार की जाती है।

बिहार शिक्षक बहाली कक्षा 1 से 8 के लिए मेरिट लिस्ट इस तरह से तैयार की जाती है।

सबसे पहले कक्षा 1 से 5 के बारे में जान लेते हैं -

(i) मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक का प्रतिशत
                             योग
(ii) इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक का प्रतिशत
                           योग
(iii) प्रशिक्षण परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक का प्रतिशत

उपयुक्त तीनों को जोड़कर 3 से भाग देने पर प्राप्त प्रतिशत अंक अभ्यार्थी का मेघा सूची अंक होगा।

(iv) अभ्यार्थी की मेघा अंक में शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर निम्न प्रकार अतिरिक्त मेघा अंक जोड़े जाएंगे-
1. 90% एवं इससे ऊपर- 10 अंक
2. 80% एवं ऊपर 90% से कम  6 अंक
3.  70% एवं ऊपर 80% से कम चार अंक
4. 55% एवं ऊपर एवं 70% से कम 2 अंक
इस प्रकार शिक्षक पात्रता परीक्षा के अतिरिक्त अंक जोड़ने के बाद अभ्यर्थियों का जो कुल अंक होगा वही उसका कुल मेघा अंक होगा।

स्नातक ग्रेड के शिक्षक के नियोजन हेतु मेघा सूची।

(i) मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक का प्रतिशत
                             योग
(ii) इंटरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांक का प्रतिशत
                              योग
(iii) स्नातक में प्राप्त प्राप्त तक का प्रतिशत
                              योग
(iv) प्रशिक्षण में प्राप्त प्राप्तांक का प्रतिशत
उपयुक्त चारों को जोड़कर 4 से भाग देने पर प्राप्त प्रतिशत अंक अभ्यार्थी का मेघा अंक होगा।

5. अभ्यार्थी के मेघा अंग में शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर निम्न प्रकार अतिरिक्त मेघा अंक जोड़े जाएंगे-

1. 90% एवं ऊपर 10 अंक।
2. 80% प्रतिशत एवं ऊपर - 90% से कम - 06 अंक।
3. 70% एवं ऊपर - 80% से कम - 04 अंक।
4.  55% एवं ऊपर - 70% से कम - 02 अंक।
इस प्रकार  शिक्षक पात्रता परीक्षा के अतिरिक्त अंक जोड़ने के बाद अभ्यर्थी का जो कुल अंक होगा वही उसका कुल मेघा अंक होगा।

No comments:

Post a Comment