बिहार में शिक्षकों की बहाली 2019 में कब होगी-bihar sikshak bahali 2019

    बिहार में शिक्षकों की बहाली 2019 में कब होगी देखें।

                    जिला - सीतामढ़ी
बिहार में शिक्षकों की बहाली 2019 में कब होगी-bihar sikshak bahali 2019
बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द प्रारंभ हो, इस दिशा में पिछले 02 साल से BETET 2017 का रिजल्ट आने के उपरांत निरंतर प्रयास जारी है | संघर्ष करना हम सभी का कर्तव्य है जो कर भी रहे है। यह प्रयास शिक्षक बहाली प्रक्रिया पूरा होने तक जारी रहेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शिक्षा मंत्री द्वारा बार - बार यह आश्वासन दिया गया था कि समान काम समान वेतन के निर्णय के उपरांत 10 दिनों के अंदर प्राथमिक शिक्षकों के खाली पड़े 02 लाख से अधिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी लेकिन समान काम समान वेतन का फैसला आने के बाद अब सरकार द्वारा समायोजन का बहाना बनाया जा रहा है।
जो हम सभी 50,000 TET/CTET पास अभ्यार्थियों के साथ सरासर धोखा है तथा हम सभी TET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने जैसा है। अतः हम सभी के द्वारा बहाली के द्वारा बहाली के लिए यह एक अंतिम कोशिश किया जा रहा है। सभी संघों द्वारा एक-मत और एक जुट से निर्णय लिया गया है कि 10 जून से पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षक बहाली के लिए अनिश्चितकालीन आमरण - अनशन सह भूख हड़ताल किया जाएगा।


सभी संघों एकमत से लिया गया निर्णय इस प्रकार है---

  1.  6 जून को सभी जिला में सभा (बैठक) करेंगे।* 
  2.  अधिक से अधिक लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने ताकि सरकार को ईट का जवाब पत्थर से दिया जा सके।* 
  3.  अनिश्चितकालीन आंदोलन सह आमरण - अनशन 10 जून से लगातार बहाली प्रक्रिया शुरू होने तक जारी रहेगा ।
  4.  इसलिए सीतामढ़ी जिला TET/CTET उत्तीर्ण संघों द्वारा उपर्युक्त आदेश जो कि अलग - अलग संघों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरफ से आया है,उसके पालन के लिए कर्तव्यनिष्ठ है। अतः आप सभी सदस्यगण भारी से भारी संख्या में 10 जून से होने वाले आमरण अनशन को सफल बनाने के लिए दिनांक 06 जून को सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में दोपहर 11 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि बैठक में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करे तथा कुछ आर्थिक सहयोग भी प्रदान करें ताकि प्रस्तावित 10 जून से लगातार चलने वाले अनिश्चितकालीन आमरण - अनशन सह भूख हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा आंदोलन हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए साथ ही साथ पटना चलने का भी सहमती प्रदान करे।                                                                                                       अतः जिले के सभी TET/CTET उत्तीर्ण साथियों से आग्रह है यदि आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आप 02 घण्टा के लिये अपने सारे कार्य को छोड़ इस मीटिंग में शामिल हों और प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार करने में हमारी मदद करें ताकि 10 जून से चलने वाले शांतिपूर्ण शक्ति - प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके।*
            
स्थान:-  श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी*
समय:- दोपहर 11 बजे
दिनांक:- 06 जून (गुरूवार)
सम्पर्क सूत्र:-
मधुरेन्द्र कुमार - +917050863933
सन्नी कुमार
7979961109
चन्द्रशेखर कुमार
9905065815
धन्यवाद

निवेदक - सीतामढ़ी जिला TET/CTET पास अभ्यर्थी।

No comments:

Post a Comment